अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के चौखुटिया में बाघा बॉर्डर से चली राष्टीय पेंशन बहाली आंदोलनकारियों की रथ यात्रा बीते कल शनिवार देर शाम चौखुटिया पहुंची।
निकाली गई रैली
इसके बाद क्रांतिवीर चौराहे तक रैली निकाली गई। रैली में शामिल लोग खुद तो पेंशन लेते हो हमको टेंशन देते हो जैसे नारे लगा रहे थे। इस मौके पर वक्ताओं ने पुरानी पेंशन बहाल होने तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि पेंशन बंद होने से सभी शिक्षक, कर्मचारियों व उनके बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। कहा कि पूरे देश में चार रथ यात्राएं निकाली गई हैं।