अल्मोड़ा: पंचेश्वर महादेव शिव मंदिर में आज से शुरू होगा गणेश महोत्सव का आयोजन, निकलेगी शोभायात्रा, 10 दिन तक चलेगा महोत्सव

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के रानीखेत में गणेश मंडल समिति रानीखेत की ओर से आज से गणेश महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

गणेश महोत्सव का आयोजन

मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि पंचेश्वर महादेव शिव मंदिर में आज 19 सितंबर से गणेश महोत्सव का आयोजन होगा। इस संबंध में अध्यक्ष राम चंद्र मराठा ने बताया कि 10 दिन तक चलने वाले इस महोत्सव का शुभारंभ शोभायात्रा के साथ होगा। जिसके बाद 27 सितंबर को महिलाएं झोड़ा-चांचरी आदि की प्रस्तुति देंगी। वहीं 28 सितंबर को गणेश मूर्ति विसर्जन किया जाएगा।