अल्मोड़ा: इतने आईटीआई में प्रधानाचार्य के रिक्त पदों पर तैनाती होने की उम्मीद, जानें

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में संचालित हो रहे 13 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) से जुड़ी जानकारी है।

जारी हुए‌ निर्देश

जानकारी के अनुसार इन आईटीआई में लंबे समय बाद प्रधानाचार्य के रिक्त पदों पर तैनाती होने की उम्मीद है। इसके लिए शासन ने प्रदेश भर में संचालित आईटीआई संस्थानों में तैनात 29 फोरमैनों की प्रधानाचार्य के पद पर पदोन्नति के निर्देश जारी किए हैं। जानकारी के अनुसार फलसीमा स्थित आईटीआई में ही महज एक प्रधानाचार्य की तैनाती है। जिन पर जिले के 14 आईटीआई के साथ ही बागेश्वर जिले के तीन आईटीआई का भी अतिरिक्त भार है।