अल्मोड़ा: बाजार में हूटर बजाकर वाहन दौड़ा रहें और उड़ा रहें नियमों की धज्जियां- पार्षद वैभव पांडे

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में बाजार में हूटर बजाकर वाहन दौड़ाए जा रहें हैं।

कहीं यह बात

यह बात कांग्रेस नगर मंत्री व पार्षद वैभव पांडे ने कही। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी पार्टी के पदाधिकारी वाहनों में हूटर बजाकर नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। वहीं इस पर प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है। उन्होंने कहा कि पदाधिकारी के द्वारा गाड़ी में हूटर लगाकर उसे बजाना उच्चतम न्यायालय, केंद्र सरकार एवं उच्च न्यायालय के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाना है।

कार्यवाही की मांग

जिस पर उन्होंने प्रशासन से मांग की है‌ कि ऐसे लोगों पर कार्रवाई अमल में लाई जाए।