दिसंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले 2 से 3 दिनों तक मैदानी इलाकों में कोहरे से राहत मिलने की संभावना कम है। शुक्रवार को भी घना कोहरा छाया रह सकता है। वहीं 28 दिसंबर के आसपास एक हल्के पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना जताई गई है। इसके असर से पहाड़ी क्षेत्रों में आंशिक बादल छा सकते हैं और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी भी हो सकती है। हालांकि आज राज्य के सभी जिलों में मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है। आज प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा जा सकता है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है ।