अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस की कार्यवाही
इसी क्रम में दिनांक-24.08.2025 को आनन्द बल्लभ कश्मीरा, प्रभारी चौकी धारानौला कोतवाली अल्मोड़ा मय पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में बिना सत्यापन के किरायेदार रखने वाले मकान मालिकों व बाहरी व्यक्तियों हेतु सघन अभियान चलाया गया। जिसमें क्षेत्र के करीब 35 से 45 किरायेदारों का सत्यापन चैक किया गया। अभियान के दौरान किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 02 मकान मालिकों के विरूद्ध पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए प्रत्येक मकान मालिक का 05-05 हजार रुपये का चालान कर कुल 10000/- रुपये एवं बिना सत्यापन के मजदूरी करने वाले 06 नेपाली युवकों का 81 पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालान कर 1500/- का संयोजन शुल्क वसूल कर चलानी रिपोर्ट मा० न्यायालय प्रेषित की जा रही है।