अल्मोड़ा: कोसी नदी पर पुल न होने से तीन गांवों के ग्रामीण परेशान, दी आंदोलन की चेतावनी


अल्मोड़ा: अल्मोड़ा जनपद के बूंगा, तीताकोट और भेटा बरशिला गांवों के ग्रामीणों ने कोसी नदी पर पुल निर्माण की मांग तेज हो गई है।

की यह मांग

वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि शासन-प्रशासन की उपेक्षा के चलते वे सालों से जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों के अनुसार, इन गांवों तक पहुँचने के लिए केवल पैदल मार्ग ही एकमात्र जरिया है। सामान्य दिनों में तो जैसे-तैसे काम चल जाता है, लेकिन बारिश के मौसम में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ते ही स्थिति बेहद भयावह हो जाती है। उफनती नदी को पार करना किसी खतरे से खाली नहीं होता, जिससे हर वक्त बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

स्कूली बच्चों और मरीजों पर मंडरा रहा खतरा

ग्रामीणों ने बताया कि पुल न होने का सबसे खमियाजा स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। आपातकालीन स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुँचाना बेहद मुश्किल हो जाता है, वहीं बच्चे जान हथेली पर रखकर स्कूल जाने को विवश हैं। ग्रामीणों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि वे पिछले कई वर्षों से लगातार पुल निर्माण की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन आज तक उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। आए दिन लोग अपनी जान जोखिम में डालकर नदी पार करते हैं।

दी चेतावनी

जिस पर ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही कोसी नदी पर पुल बनाने की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई, तो वे चुप नहीं बैठेंगे और उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।