अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के पूनाकोट में गोल खाते की जमीन पर ग्रामीणों ने अनियमितता का आरोप लगाया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने आज डीएम से मुलाकात की।
की यह मांग
जिस पर ग्रामीणों ने कहा कि अवैध बिक्री, गलत सीमांकन और सह-खातेदारों की सहमति के बिना रजिस्ट्री की गई। ग्रामीणें ने डीएम से राजस्व टीम मौके पर भेजने, विवादित भूमि क्षेत्र का ड्रोन सर्वेक्षण कराने के साथ ही राजस्व रिकॉर्ड, रजिस्ट्री दस्तावेजों और गोल खाते की स्थिति का फिर से परीक्षण करने की बात कही है। मामले को लेकर डीएम को ज्ञापन भी सौंपा।
अमृत विचार: पूनाकोट में गोल खाते की जमीन पर ग्रामीणों ने अनियमितता का आरोप लगाया है। साथ ही मामले में कार्रवाई की मांग उठाई है।
रहें मौजूद
इस मौके पर विनय किरौला, प्रकाश सिंह पूना, संजय सिंह पूना, शिवराज सिंह पूना, बलवंत सिंह मेहता, गिरीश सिंह पूना, किशन सिंह पूना, राजेंद्र सिंह पूना, सुन्दर सिंह बिष्ट, प्रकाश सिंह बिष्ट, कमल सिंह बिष्ट, मदन सिंह पूना, हर सिंह पूना बलवंत सिंह मेहता आदि मौजूद रहे।