अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में गाँवों में पानी के संकट से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञापन में कहीं यह बात
जिसमें मंगलवार को मौलेखाल स्याल्दे विकास खंड के तल्ला भाकुड़ा के नगरगांव तोक के ग्रामीणों ने पेयजल समस्या को लेकर तहसील परिसर में प्रदर्शन कर धरना दिया। एसडीएम को ज्ञापन दिया। जिसमें कहा कि गांव के नगरगांव तोक के ग्रामीणों को पेयजल मुहैया कराने के लिए सिलकोट गधेरे से योजना बनाने का प्रस्ताव बनाया गया था। इसके बाद तल्ला भाकुड़ा तक पेयजल योजना बनाकर वहां टैंक का निर्माण भी कराया गया। ग्रामीण हरीश बिष्ट ने बताया कि इस योजना के निर्माण के बाद भी नगरगांव के ग्रामीणों को पेयजल मुहैया नहीं कराया जा सका है। आरोप लगाया कि इस योजना से आसपास के अन्य गांवों को तो पेयजल योजना का लाभ दिया जा रहा है लेकिन नगरगांव के ग्रामीणों को आज तक पेयजल उपलब्ध नहीं कराया गया है।
दी चेतावनी
जिस पर चेतावनी दी है कि अगर उन्हें पेयजल मुहैया नहीं कराया गया तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे