अल्मोड़ा से जुड़ी खबर है। अल्मोड़ा जिले में मौसम में बदलाव होने के साथ ठंड में इजाफा हुआ है। बारिश के दौर के साथ ठिठुरन बढ़ गई है।
मौसम बदल रहा करवट
मिली जानकारी के अनुसार बीते कुछ दिनों से मौसम में बदलाव हो रहा है। बारिश होने से ठिठुरन बढ़ गई है। बीते कल रविवार को सुबह से हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहा। इससे ठिठुरन बढ़ गई है। ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया और घरों से भी लोग कम बाहर निकले। आज भी मौसम ऐसी रहने के आसार हैं।