जरूरी खबर: NEET UG 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया इस दिन से होगी शुरू

NEET की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा- स्नातक 2024 (NEET UG 2024) की परीक्षा मई में आयोजित होने वाली है।

5 मई को आयोजित की जाएगी परीक्षा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परीक्षा तिथि घोषित हो गई है। नीट यूजी 2024 परीक्षा का आयोजन देश भर में एनटीए की ओर से 5 मई को आयोजित की जाएगी। वहीं इस सप्ताह से नीट यूजी 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो सकता है। जल्द ही डिटेल नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा और आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। रजिस्ट्रेशन शेड्यूल के साथ परीक्षा पैटर्न और सिलेबस भी जारी किया जाएगा।