अल्मोड़ा: जागेश्वर में सड़क चौड़ीकरण के लिए क्या कटेंगे 1000 देवदार के पेड़, सीएम ने दिए यह निर्देश

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम से जुड़ी जरूरी खबर है। अल्मोड़ा में स्थित विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में मास्टर प्लान के तहत हो रहे सड़क चौड़ीकरण के लिए करीब 1000 देवदार के पेड़ों को काटने की बात सामने आई थी।

लोगों ने किया खुब विरोध

जिसके बाद क्षेत्र के लोग इसके विरोध में उतर आए। जिसमें कहा था कि राम राज्य की बात करने वाले आस्था के इतने बड़े पवित्र धाम का इस तरह  दोहन किसी भी हद तक बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। जो पेड़  काटे जा रहे हैं वह प्राण वायु के साथ-साथ लोगों की आस्था से भी जुड़ा हुआ है। दारुक वनों को शिव का निवास माना जाता है और उनकी पूजा भी की जाती है।

सीएम ने दिए यह निर्देश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसके बाद अब जागेश्वर धाम में देवदार के 1000 पेड़ काटे जाने पर रोक लग गयी है। जागेश्वर धाम में मास्टर प्लान के अंतर्गत सड़क चौड़ीकरण कार्य में पेड़ों के संभावित कटान पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सर्वे की पुनः समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं।