April 18, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

अल्मोड़ा: विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान के प्रयासों से विकासखंड हवालबाग के महतगांव एवं बिरौड़ा के लिए लिफ्ट सिंचाई योजना हेतु नाबार्ड मद से वित्तीय स्वीकृति हुई प्राप्त

विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान के प्रयासों से विधानसभा क्षेत्र अल्मोड़ा के विकासखंड हवालबाग के ग्राम पंचायत महतगांव एवं ग्राम पंचायत बिरौड़ा में लघु डाल विभाग के माध्यम से लिफ्ट सिंचाई योजना हेतु नाबार्ड मद से शासन से वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।

इतनी धनराशि हुई स्वीकृत-

ग्राम पंचायत महतगांव हेतु 48.0 6 लाख एवं ग्राम पंचायत बिरोड़ा हेतु 81 लाख 80 हजार की धनराशि की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।

विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने दोनों योजनाओं को वित्तीय स्वीकृति प्रदान करवाई-

ग्राम पंचायतों में काफी कृषि योग्य उपजाऊ सिंचाई भूमि उपलब्ध है जो काफी लंबे समय से सिंचाई हेतु ग्रामीणों की समस्या बनी हुई थी। इसके बाद ग्रामीणों द्वारा इस संबंध में लगातार विधानसभा उपाध्यक्ष से पत्राचार के माध्यम से वार्ता की जा रही थी, जिस पर रघुनाथ सिंह चौहान द्वारा शासन स्तर पर वार्ता कर उक्त दोनों योजनाओं को वित्तीय स्वीकृति प्रदान करवा दी है।

आजीविका चलाने में मिलेगी मदद-

इससे लिफ्ट सिंचाई योजना के बन जाने से ग्रामीणों को सिंचाई हेतु जल उपलब्ध हो सकेगा एवं काश्तकारों को अपनी आजीविका चलाने में काफी मदद मिलेगी। रघुनाथ सिंह चौहान ने बताया कि लघु डाल के अधिशासी अभियंता से तत्काल दोनों योजनाओं में टेंडर लगाकर ग्रामीणों को सिंचाई हेतु जल्दी से जल्दी पानी उपलब्ध कराने हेतु दूरभाष के माध्यम से निर्देशित कर दिया गया है।