अल्मोड़ा: महिला ने पुत्रवधु पर लगाया मारपीट व धमकाने का आरोप, पुलिस से की यह मांग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एक मारपीट के आरोप का मामला सामने आया है। जिसमें एक महिला ने अपनी पुत्रवधु पर यह आरोप लगाया है।

जाने पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार नगर के तिकलपुर निवासी प्रेमलता जोशी पुलिस में तहरीर दी। जिसमें बताया कि उनकी पुत्रवधु डा. प्रिया लंबे समय से उन्हें परेशान कर रही हैं। कहा कि उनके बीमार पति के साथ भी पुत्रवधु मारपीट करती है। जिसमें बताया कि एक जुलाई को उनकी पुत्र वधु ने पुत्र के सामने ही मारपीट शुरू कर दी और फोन तोड़ दिया। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गए।जिसके बाद 112 में सूचना देने के बाद मौके पर पुलिस और मोहल्ले के अन्य लोग पहुंचे। जिसके बाद वह बच सके। महिला ने बताया कि वह घायल हुई तो उपचार को बेस पहुंची। उपचार के बाद वापस आने पर उनके पुत्रवधु सामान लेकर कही चली गई। उन्होंने पुलिस से जानमाल का खतरा बताते हुए कार्रवाई करने की मांग की।

जांच की शुरू

जिसके बाद पीड़ित की तहरीर पर अब पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता बीएनएस की धारा 118(1), 324 (2), 351 (2) और 352 के तहत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही जांच शुरू कर दी है।