अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिला श्रम विभाग में इन दिनों मजदूरों का मेला लगा है। अल्मोड़ा के जिला पंचायत के श्रम विभाग कार्यालय में कर्मियों की भारी किल्लत बनी हुई है। इससे श्रम कार्ड से जुड़े काम कराने आ रहें श्रमिकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों की लगी लंबी कतारें
दरअसल इन दिनों श्रम विभाग में मजदूरों की निःशुल्क खून की जांच हो रही है। जिले में सभी मजदूरों का ब्लड टेस्ट होना है। ब्लड टेस्ट के बाद मजदूरों को उनके मोबाइल पर खून के जांच की रिपोर्ट भेज दी जाएगी। रजिस्टर्ड मजदूरों के लिए खून की जांच कराना जरूरी है। अगर कोई खून की जांच नहीं कराएगा तो भविष्य में उसका नवीनीकरण भी नहीं होगा। ऐसे में श्रम विभाग में इन दिनों भारी भीड़ लग रही है। आज सुबह से कार्यालय के बाहर लोगों की भारी भीड़ रहीं। सुबह 04 बजे से भारी बारिश में श्रम विभाग कार्यालय के बाहर लोगों की लंबी कतारें लगने लगी। उन्हें कर्मियों के अभाव में लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। कर्मचारियों की कमी से श्रमिक प्रभावित हो रहे है। जिस पर प्रशासन से मांग की है। इस समस्या का संज्ञान लेते हुए कर्मियों की तैनाती की जाए।