अल्मोड़ा: महिला ने पुलिस में दी तहरीर, दो लोगों पर जानलेवा हमला करने का लगाया आरोप

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने‌ आई है। अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया से एक मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने चौखुटिया थाने में तहरीर दी है।

पुलिस में दी तहरीर

जानकारी के अनुसार जुकानौली निवासी उमा देवी ने चौखुटिया थाने तहरीर दी। जिसमे बताया कि 15 अप्रैल का मामला है। जब वह अपने घर पर काम कर रही थी। तभी घर के ऊपर से आवाज सुनाई दी। छत पर जाकर देखा, तो पता चला कि क्षेत्र के ही मुकेश व कमलेश उनकी जमीन पर पानी की लाइन बिछा रहे हैं। मना करने पर हमले का प्रयास किया। बताया कि फावड़ा लेकर हमले का प्रयास किया। उसने दरवाजा बन्द कर जान बचाई।

मुकदमा दर्ज
इस मामले में थानाध्यक्ष सुनील बिष्ट ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच कर रही है।