October 1, 2023

Khabribox

Aawaj Aap Ki

अल्मोड़ा: घास काटने गई महिला पैर फिसलने से नीचे गिरी, अस्पताल में भर्ती

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां घास काटने के लिए पेड़ में चढ़ी महिला पेड़ से गिरी। जिसमें महिला घायल हो गई।

अस्पताल में चल रहा उपचार-

जानकारी के अनुसार बुधवार को गरुड़ाबाज निवासी तारा देवी (30) पत्नी प्रेम सिंह जंगल में घांस लेने गई थी। वह एक पेड़ में चढ़कर घांस काट रहीं थी। तभी महिला का पैर फिसला और वह नीचे गिर गई। जिसमें महिला घायल हो गई। जिस पर परिजन महिला को बेस अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां महिला को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। वही पेट में दर्द की शिकायत के चलते गुरूवार को परिजन महिला को महिला अस्पताल लेकर आए। जहां महिला का उपचार किया जा रहा है।

error: Content is protected !!