अल्मोड़ा: ऑपरेशन के दौरान महिला की कटी गलत नस, भेजा हायर सेंटर, मौत, पति ने उठाई यह मांग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में महिला की ऑपरेशन के दौरान गलत नस कटने से हालत बिगड़ी। जहां बादल में महिला की मौत हो गई।

10 अप्रैल को हुआ था ऑपरेशन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जानकारी सामने आई है कि नगर के व्यापारी दीपक कुमार की पत्नी मुन्नी देवी को जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने बच्चेदानी के ऑपरेशन की सलाह दी थी। जिसके बाद 10 अप्रैल को उनका ऑपरेशन हुआ। बताया कि ऑपरेशन के बाद महिला को आईसीयू में भेज फिर तीसरे दिन उन्हें डिस्चार्ज कर दिया। वहीं घर में महिला की तबीयत फिर बिगड़ने लगी। जिसके बाद महिला को अस्पताल लाया गया। जहां उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया। जहां एक दिन आईसीयू में रखने के बाद चिकित्सकों ने हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी।

महिला की मौत

जिसके बाद महिला के पति उन्हें राममूर्ति मेडिकल कॉलेज बरेली लेकर पहुंचे। यहां जांच में ऑपरेशन के दौरान तीन गलत नस कटने की जानकारी मिली। जिसके बाद महिला का दोबारा ऑपरेशन किया गया। वहीं वेंटिलेटर पर रखने के बाद 25 अप्रैल को महिला ने दम तोड़ दिया।

दिया ज्ञापन

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मामले में पति ने आरोप लगाया कि जिला अस्पताल में पत्नी का गलत ऑपरेशन हुआ है, जिससे उसकी मौत हो गई। जिस पर पति ने कार्रवाई की मांग उठाई है। इस संबंध में बीते कल गुरूवार को स्थानीय लोगों ने पीड़ित पति के साथ पीएएमएस डॉ. एचसी गड़कोटी, सीएमओ डॉ. आरसी पंत को ज्ञापन देकर दोषी स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

रहे मौजूद

इस दौरान राजीव गुरुरानी, दीपक जोशी, धर्मेंद्र बिष्ट, विपिन भट्ट, ईश्वर उपाध्याय, कृष्णा तिलारा, कमल सनवाल, शुभम जोशी आदि लोग मौजूद रहे।