March 29, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

अल्मोड़ा: कबाड़ वालों के गोदामों में जांच हेतु महिला कल्याण संस्था ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है जहां महिला कल्याण संस्था अल्मोड़ा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा को संस्था से जुड़ी महिलाओं ने एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने यह बात कही कि कुछ दिन पूर्व समाचार पत्र में रुद्रपुर से खबर आई थी जिसमें कबाड़ियों द्वारा जो सामान अपने गोदाम में रखा गया था, उसमें क्लोरीन गैस रिसाव के कारण कई लोगों को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।

गोदामों की जांच कर करें उचित कार्रवाई- महिला कल्याण संस्था

महिला कल्याण संस्था अल्मोड़ा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को अनुरोध करते हुए लिखा कि अल्मोड़ा में जितने भी कबाड़ वाले हैं वह रिहायशी इलाके में रहते हैं। वहीं पर ही उन्होंने अपने गोदाम बनाए हैं जहां ज्वलनशील पदार्थ के अलावा अन्य सामान भी होता है। महिलाओं ने कहा कि सभी गोदामों की जांच कर उचित कार्रवाई करें।

कबाड़ वालों के गोदाम रिहायशी इलाकों से हटाकर अन्य स्थान पर स्थानांतरित किए जाएं

साथ ही साथ ही संस्था ने यह अनुरोध किया कि सभी गोदाम रिहायशी इलाकों से हटाकर अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जाए। मोहल्ले में गोदाम होने से कभी भी कोई दुर्घटना की आशंका बनी रहेगी। इसके साथ ही जहां गोदाम हैं वहीं पर एक बच्चों का स्कूल भी है। भविष्य में यदि कोई दुर्घटना ना हो इसके लिए जांच अवश्य करवाएं तथा उनके लिए बस्ती से अलग कोई स्थान चयनित किया जाए।

ज्ञापन देने में शामिल महिलाएं

रीता दुर्गापाल, पुष्पा सती,दीपा, सतीश जोशी, शांति शाह, राधिका जोशी ,मंजू रावत सुनैना मेहरा, सरला बिष्ट, मंजू जोशी ,रेखा चौहान, ममता चौहान,आशा कर्नाटक, गीता शाह आदि महिलाएं शामिल थीं।