अल्मोड़ा: देश में महिलाओं के साथ हो रहे शारीरिक उत्पीड़न पर महिला कल्याण समिति ने जताई गहरी नाराजगी, दोषियों को सख्त सजा देने की उठाई मांग

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। महिला कल्याण संस्था की रविवार को बैठक आयोजित हुई। बैठक में देश में महिलाओं पर जघन्य अपराधों पर चिंता जताई। महिलाओं पर बढ़ रहे अपराधों पर सरकार से सख्ती से निपटने की मांग की।

संवेदनशील मुद्दों पर राजनीतिक पार्टियों की भूमिका पर जताई नाराजगी

नंदादेवी मंदिर स्थित संस्था कार्यालय में आयोजित बैठक में संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल ने मणीपुर और बंगाल में महिलाओं के साथ हो रहे शारीरिक उत्पीड़न व महिलाओं की अस्मिता का अपमान पर दोषियों पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि राजनीतिक पार्टियां इन संवेदनशील मुद्दों पर भी राजनीति कर रही हैं, जो अफसोस जनक है। कहा कि मणिपुर की घटना ने पूरे देश को शर्मशार किया है। उन्होंने दोषियों को जल्द से जल्द सख्त सजा देने की मांग उठाई।

मौजूद रहे

बैठक में संस्था की सचिव पुष्पा सती, मीता उपाध्याय, आशा कर्नाटक, शांति शाह, दीपा सतीश जोशी, मंजू जोशी, ममता चौहान, मंजू अग्रवाल, राधिका जोशी, चंद्रा अग्रवाल, गीता शाह, दीपा जोशी, इंदिरा लोहानी, रीता जोशी, मंजू रावत, सरला बिष्ट, रेखा चौहान, अदिति अग्रवाल पांडे, आशा पंत, अंजू अग्रवाल, अनुराधा अग्रवाल, सुनैना मेहरा आदि मौजूद रहे।