अल्मोड़ा: जिलेभर में उत्साह के साथ मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, धरा को हरा-भरा बनाने व पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज विश्व पर्यावरण दिवस है। इस मौके पर आज अल्मोड़ा जनपद में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह के साथ मनाया गया।

बच्चों ने निकाली रैली

जिसमे जिला मुख्यालय से लेकर पनुवानौला, दन्या, रानीखेत, द्वाराहाट, चौखुटिया, भिकियासैंण, भैंसियाछाना, बाड़ेछीना, स्यालीधार, धौलछीना, सोमेश्वर, सल्ट, देघाट सहित अन्य इलाकों में प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी से लेकर आमजन ने पौधरोपण किया और धरा को हरा बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने रैली निकालकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन

जिसमे आज गुरुवार को ईवीएम वेयर हाउस स्यालीधार में पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम आलोक कुमार पांडे ने किया। इस मौके पर उन्होंने सभी को मतदाता जागरूकता की भी शपथ दिलाई। कहा वृक्षों का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। ये हमें ऑक्सीजन देते हैं, फल देते हैं, छाया प्रदान करते हैं। हम सब को अधिक के अधिक पौधे लगाने चाहिए व पर्यावरण को सुरक्षित रखना चाहिए।

रहें मौजूद

इस मौके पर एसडीएम संजय कुमार, डीडीओ एसके पंत, जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्य, जिला पर्यटन विकास अधिकारी प्रकाश सिंह खत्री, पुरातत्व अधिकारी चंद्र सिंह चौहान, जनमेजय तिवारी, पार्षद अमित साह, हरीश कनवाल, तहसीलदार ज्योति धपवाल, विनोद कुमार राठौर, विपिन जोशी, बृजमोहन सिंह बिष्ट आदि लोग मौजूद रहे।

पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया

विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने जिला एवं विकासखंड मुख्यालयों पर जागरूकता रैलियों का आयोजन किया। बच्चों ने हाथों में स्लोगन वाली तख्तियां लेकर ‘प्लास्टिक हटाओ जीवन बचाओ’, ‘वृक्ष लगाओ पर्यावरण सजाओ’ जैसे संदेशों के माध्यम से आम नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित किया।

साइकिल रैली का आयोजन

पर्यावरण दिवस के मौके पर जिला खेल विभाग की ओर से प्लास्टिक मुक्त और हरित अल्मोड़ा के संकल्प को लेकर साइकिल रैली का भी आयोजन किया गया। रैली को मुख्य अतिथि मेयर अजय वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

आयोजित हुई प्रतियोगिता

नगर के मल्ला महल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक से मुक्ति की शपथ दिलाई। इस मौके पर नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया। वहीं, विभिन्न प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।

पौधारोपण किया

आज जिलाधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय व एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रकृति को हरियाली युक्त व जीवंत रखने हेतु तहसील परिसर रानीखेत में फलदार एवं छायादार वृक्षों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने व पर्यावरण को स्वच्छ रखने हेतु प्रोत्साहित किया गया। जनपद के थाना/चौकियों* के पुलिस बल द्वारा फलदार व छायादार वृक्षो को रोपित कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली गई।