अल्मोड़ा: ताड़-चौमू मोटर मार्ग के डामरीकरण को लेकर लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई है।
ग्रामीणों में खुशी की लहर
जिस पर 22 अगस्त की देर रात इस संबंध में शासनादेश अधिशासी अभियंता हर्बल गुप्ता को प्राप्त हो गया है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद स्थानीय ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।
जताया आभार
ग्राम चौमू के सामाजिक कार्यकर्ता राम सिंह पवार इस मोटर मार्ग के डामरीकरण के लिए वर्षों से प्रयासरत थे। उन्होंने शासन से स्वीकृति मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। राम सिंह पवार ने मार्ग निर्माण के लिए भेजे गए सैकड़ों अनुरोध पत्रों पर सुनवाई होने और लंबे संघर्ष के बाद मिली इस सफलता पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड के राज्यपाल (से.नि. लेफ्टिनेंट जनरल) गुरमीत सिंह तथा विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। सड़क के डामरीकरण से क्षेत्रवासियों को यातायात में बड़ी राहत मिलेगी।