अल्मोड़ा: एसएसजे विवि में इस दिन से होगी योग विभाग की परीक्षाएं, यहां देखें

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए जरूरी जानकारी है।

परीक्षा का आयोजन

जानकारी के अनुसार यहां एसएसजे विवि में विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं जारी हैं। विश्विद्यालय में योग विभाग के कक्षाओं की परीक्षाएं भी शुरू होनी है। परीक्षाएं 16 जनवरी से शुरू होनी है। इस संबंध में विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. पंकज कुमार साह ने बताया कि योग विभाग की परीक्षाएं 24 जनवरी तक चलेंगी। छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से परीक्षा की समय सारिणी देख सकते हैं।