अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होने वाला है। जिसको लेकर अल्मोड़ा में आयोजित होने वाली योगासन प्रतियोगिता के लिए प्रशासन की ओर से तैयारियां तेज हो गई है।
व्यवस्थाओं का लिया जायजा
इसी संबंध में बीते कल सोमवार को विकास सभागार में सीडीओ ने तैयारियां के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली। जिसमें उन्होंने सीडीओ दिवेश शाशनी ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ियों के के ठहरने, परिवहन, सुरक्षा समेत अन्य को लेकर चर्चा की। कहा कि सभी विभाग समयबद्ध ढंग से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें, ताकि प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक आयोजित किया जा सके। उन्होंने आयोजन स्थल की तैयारियों का भी जायजा लिया।
रहें मौजूद
इस बैठक में सीओ विमल प्रसाद, जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्या, अधिशासी अधिकारी नगर निगम भरत त्रिपाठी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी प्रकाश सिंह खत्री आदि मौजूद रहे।