अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक 26 अक्टूबर को गोल्डन परिवार अल्मोड़ा के संयोजक सूरज वाणी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सूरज वाणी के नेतृत्व में दर्जनों युवा साथियों ने मिलकर सोबन सिंह जीना बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया।
रक्तदान शिविर का आयोजन
जिसमें दर्जनों युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी करते हुए कई यूनिट रक्त बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा के रक्त केंद्र में डोनेट किया। सूरज वाणी और गोल्डन परिवार मिलकर पूर्व में भी इस तरह के कई नेक कार्यों में अपना योगदान देते आए हैं। जिसमें रक्तदान शिविर से लेकर मरीजों एवं दिव्यांगजनों में फल वितरण, धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, समय समय पर वृक्षारोपण आदि कई कार्यक्रम आयोजित करते आए हैं। रक्तदान शिविर में अपना योगदान देने के लिए सूरज वाणी ने सभी युवा साथियों का आभार प्रकट करते हुए हमेशा इस प्रकार के सामाजिक और नेक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने की बात कही।
रहें उपस्थित
इस अवसर पर भैरव गोस्वामी, अमन अधिकारी, गोकुल खनी, शुभांशु रौतेला, जमन सिंह बिष्ट, अनिल सिंह बिष्ट, आशीष भारती, विक्रम सिंह बिष्ट, कमल सिंह मेहता, नीरज डंगवाल, संजय पांडे, जगदीश तिवारी, इंदर गोस्वामी, जयंत सिंह बिष्ट, वीरेंद्र आर्या, गौरव कुमार, प्रकाश जोशी, दीप चंद्र जोशी, अजय सिंह, दीपक सिंह, देवेंद्र सिंह, राहुल कनवाल, विक्रम सिंह चौहान, पारस डसीला, सूरज सिंह, संदीप रावत, त्रिलोक सिंह चौहान, नितिन भंडारी, भगत सिंह, विजय गोस्वामी, प्रेम सिंह कनवाल, सिद्धार्थ मेहरा, राहुल कुमार आदि दर्जनों युवा उपस्थित रहे।