अल्मोड़ा: पिठ्ठू बैग में गांजा भरकर ले जा रहा युवक गिरफ्तार, तीन लाख से अधिक कीमत

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस का नशे के खिलाफ लगातार अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में दिनांक- 19.02.2025 को थानाध्यक्ष भतरौजखान सुशील कुमार व एसओजी प्रभारी भुवन जोशी के नेतृत्व में भतरौजखान पुलिस व एसओजी टीम द्वारा संयुक्त चैकिंग के दौरान चौड़ी घट्टी में 01 युवक पिठ्ठू बैग के साथ दिखायी दिया, पुलिस टीम को संदिग्धता प्रतीत हुई तो युवक से बैग में रखे सामान के बारे में जानकारी की गयी तो वह सकपकाकर निजी सामान व कपड़े होना बता रहा था,  बैग को चैक किया गया तो युवक इबरान उम्र- 23 वर्ष पुत्र हमीद निवासी कचनाल गाजी कुमाऊं कॉलोनी, काशीपुर जिला उधमसिंहनगर के पिठ्ठू बैग से 13.240 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। जिस पर युवक को गिरफ्तार करते हुए, थाना भतरौजखान में अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत एफ0आई0आर0 पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। कीमत- 3,31,000/- रुपये है।

भतरौजखान/एसओजी पुलिस टीम रहीं शामिल

1. अपर उ0नि0 करतार सिंह, थाना भतरौजखान
2. हेड कानि0 श्रवण कुमार, थाना भतरौजखान
3. हेड कानि0 सुदर्शन नयाल, थाना भतरौजखान
4. हेड कानि0 अवधेश कुमार, एसओजी अल्मोड़ा
5. कानि0 परवेज अली, एसओजी अल्मोड़ा