अल्मोड़ा: संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से झूला युवक, मौत, जांच में जुटी पुलिस

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा नगर के धारकीतूनी में किराये के मकान में रहने वाला एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली।

मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा युवक

मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान 27 वर्षीय सूरज कुमार गंगरकोट सुयालबाड़ी के रूप में हुई है। जो नगर के धारकीतूनी में किराये के मकान में रहता था। एनडीटीडी चौकी प्रभारी कृष्णा कुमार ने बताया कि युवक के साथ असम की कोई महिला रहती थी। वह कुछ समय पहले छोड़कर चली गई थी इसके बाद वह तनाव में आ गया। वहीं एसएसपी देंवेंद्र पींचा ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जांच कर रही है।