अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज धौलछीना में विश्व गठिया दिवस के अवसर पर द हंस फाउंडेशन मोबाइल मेडिकल यूनिट बाडे़छीना की तरफ से विकासखंड के नैनी गांव में ग्रामीणों को जागरूक किया गया।
ग्रामीणों को दी जानकारी
जिसमें इस अवसर पर डॉ एम एस चौहान ने गठिया रोग के लक्षण, उपचार तथा बचाव के बारे में ग्रामीणों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गठिया रोग में जोड़ों में दर्द, सूजन और जकड़न का आना इसके मुख्य लक्षण है इसके अतिरिक्त शरीर के अन्य भाग में भी सूजन बढ़ सकती है। उन्होंने बताया कि गठिया रोग के लक्षण धीरे-धीरे और कई हफ्तों में बढ़ते हैं लेकिन कुछ मामलों में यह लक्षण जल्दी देखने को मिल जाते हैं। साथ ही ग्रामीणों को नियंत्रण रखने की सलाह दी।
यह लोग रहें मौजूद
यहां डॉक्टर एस चौहान , प्रियंका, फार्मासिस्ट हिमांशु सिंह, विशाल आदि मौजूद रहे।