उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड की 11 वर्षीय बेटी ने टीवी का मशहूर क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन-17 में कमाल किया है।
उत्तराखंड का बढ़ाया मान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड की बेटी एंजल नैथानी इस मंच से लखपति बन लौटीं है। मूल रूप से पौड़ी जिले की रहने वाली एंजल अपने परिवार के साथ मालदेवता के केसरवाला गांव में रहती हैं। उनके पिता मुकेश कुमार नैथानी सचिवालय राज्य संपत्ति विभाग में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। मां प्रीती नैथानी गृहणी हैं। उन्होंने इस कार्यक्रम में न सिर्फ 12.5 लाख रुपये जीते बल्कि अपने आत्मविश्वास और अंदाज से सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का भी दिल जीत लिया। इसके साथ ही जूनियर स्पेशल की हॉट सीट पर बैठने वाली एंजल उत्तराखंड की पहली बेटी हैं।
पार किए यह पड़ाव
रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके पिता ने बताया कि एंजल बीते दो साल से इस कार्यक्रम की तैयारी कर रही थीं। हॉट सीट पर बैठने से पहले एजंल ने ऑडिशन, लिखित परीक्षा और साक्षात्कार जैसे महत्वपूर्ण पड़ाव पार किए।