हुआ ऐलान, रोमन कैथोलिक चर्च को मिले नए पोप, यह बनें सबसे बड़े ईसाई धर्मगुरु

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। नए पोप का ऐलान हो गया है।

हो गया नए पोप का ऐलान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कैथोलिक चर्च के काडिर्नल इलेक्टर्स ने गुरुवार को अपने ही रैंक के एक अमेरिकी को नया पोप चुना है। कार्डिनलों ने पोप फ्रांसिस के स्थान पर रॉबर्ट प्रीवोस्ट को नया पोप चुना है। शिकागो में जन्मे काडिर्नल रॉबर्ट प्रीवोस्ट अब नये पोप होंगे। जो अमेरिका से आने वाले पहले पोप बन गये है। उन्हें पोप लियो XIV के नाम से जाना जाएगा, जो रोमन कैथोलिक चर्च का प्रभार संभालेंगे। जो रोम के अगले बिशप के रूप में काम करेंगे और दुनिया के एक अरब 40 करोड़ कैथोलिकों के नेता होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक नये पोप चुने जाने के बाद वेटिकन सिटी में स्थित रोमन कैथोलिक चर्च के सिस्टिन चैपल से सफेद रंग का धुंआ निकलता दिखा। साथ ही सेंट पीटर्स की घंटियां बजने लगी। जिस पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए सबसे बड़ा सम्मान बताया है।