नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट ज्वाइंट एंट्रेंस परीक्षा के लिए बढ़ी आवेदन की तिथि, यह कर सकते हैं आवेदन

युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट ज्वाइंट एंट्रेंस टेस्ट (NCHM JEE 2025) के लिए आवेदन मांगे हैं।

देखें वेबसाइट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए आवेदन की तिथि आगे बढ़ाई गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2025 तक एक्सटेंड कर दी गई है। इसके लिए एप्लीकेशन फॉर्म एनटीए के ऑफिशियल पोर्टल exams.nta.ac.in/NCHM पर जाकर भरा जा सकता है।

यह कर सकते हैं आवेदन

होटल मैनेजमेंट प्रवेश परीक्षा में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (इंटरमीडिएट) अंग्रेजी विषय के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही जो उम्मीदवार इंटरमीडिएट में अध्ययनरत हैं वे भी इस परीक्षा में प्रतिभाग करने के लिए आवेदन कर सकते हैं।