बिच्छू के काटने पर लौकी पीसकर लगाएं लेप, चुटकियों में उतर जाएगा जहर, जानें

आज हम बात करेंगे बिच्छू जीव की। जिसके काटने से काफी दर्द होता है। अगर दुर्भाग्य से बिच्छू डंक मार जाए तो बड़ा असहनीय दर्द होता है। बिच्छू के डंक में ना केवल विष होता है, बल्कि इसके काटने पर व्यक्ति जलन और दर्द के मारे तड़पने लगता है।

🍭 तो आइए जानते हैं कि बिच्छू के डंक मारने पर तुरंत इन घरेलू उपायों से जहर और दर्द को कम किया जा सकता है-

💊फिटकिरी-

बिच्छू के काटने पर तुरंत फिटकरी को घिसकर प्रभावित स्थान पर लगाकर सिकाई कर लें। या फिर आप फिटकरी को इस तापमान पर गर्म करें कि वह पिघलने लगे और फिर उसे डंक से प्रभावित भाग पर चिपका दें। सूख जाने पर यह लेप स्वयं ही हट जाएगा और जहर भी खत्म हो जाएगा।

💊मिट्टी का तेल-

बिच्छू के डंक के विष की पीड़ा को कम करने के लिए मिट्टी का तेल भी प्रभावी उपाय हो सकता है। इसके लिए आप बिच्छू के डंक मारने पर तत्काल प्रभावित स्थान पर मिट्टी का तेल लगा लें। इससे डंक के विष की पीड़ा कम हो जाती है।

💊नमक-

बिच्छू के डंक मारने पर प्रभावित स्थान के थोड़ा ऊपर किसी फीते से कसकर बांध दें। अब थोड़ा सा खाने वाले नमक का घोल बनाकर बिच्छू के डंक से प्रभावित स्थान के विपरीत कान में इस घोल की दो-तीन बूंद डाल दें। इससे जहर तुरंत उतर जाएगा और दर्द से भी राहत मिल जाएगी।

💊लाल दवा-

बिच्छू के डंक मारने पर उतारने के लिए लाल दवा का उपयोग भी किया जा सकता है। इसके लिए आप लाल दवा पीसकर इसे प्रभावित स्थान पर लगाएं। और फिर टाटरी पीसकर लगा लें। जहर का असर खत्म हो जाएगा।

💊लहसुन-

इस उपाय को करने के लिए एक लहसुन को छीलकर और पीसकर उसका रस निकाल लें। अब इस रस में 3 चम्मच शहद मिलाकर ढंग से पीड़ित व्यक्ति को खाने के लिए दें। इससे विष का असर कम हो जायेगा। इसके अलावा लहसुन की पांच-छह कलियों को पीसकर उसमें आधा चम्मच नमक मिलाकर इसे बिच्छू के डंक से प्रभावित भाग पर लगाने से विष का प्रभाव कम हो जाता है।

💊लौकी का लेप-

बिच्छू के काटे हुए स्थान पर लौकी पीसकर लेप करें और इसका रस निकालकर पिलाएं। इससे बिच्छू का जहर तुरंत उतर‌ जाता है।