आज 12 अप्रैल 2025 है। आज अंतरिक्ष मानव उड़ान दिवस मनाया जाता है। यह दिवस हर साल 12 अप्रैल को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य अंतरिक्ष अन्वेषण के महत्व को उजागर करना है और अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी में नवाचार को प्रोत्साहित करना है।
यह खास उद्देश्य
अंतरिक्ष मानव उड़ान दिवस को मनाने के लिए, विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। जिसमे सेमिनार, कार्यशालाएं, और प्रदर्शनी आयोजित होते हैं। इस दिन, लोग अंतरिक्ष अन्वेषण की उपलब्धियों और चुनौतियों पर चिंतन करते हैं। यह अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी में हुई प्रगति का आकलन करने और भविष्य की चुनौतियों का समाधान करने के लिए सहयोग के क्षेत्रों को पहचानने का अवसर प्रदान करता है।
जानें कब हुई शुरूआत
अंतरिक्ष मानव उड़ान दिवस की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2011 में की थी। जब उन्होंने पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान की 50वीं वर्षगांठ को चिह्नित किया। यह दिन अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी के महत्व को उजागर करता है और मानव अंतरिक्ष अन्वेषण के लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करता है। 12 अप्रैल 1961 को सोवियत नागरिक यूरी गगारिन ने पहली मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान भरी, जो एक ऐतिहासिक घटना थी।