आज 15 अप्रैल 2026 है। देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में प्रमुख घटनाएं घटी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 15 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।
अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं
📗📗1469: सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी का जन्म हुआ।
📗📗1895: बाल गंगाधर तिलक ने रायगढ़ किले में शिवाजी उत्सव की शुरुआत की।
📗📗1912: प्रसिद्ध समुद्री जहाज टाइटैनिक उत्तरी अटलांटिक महासागर में डूब गया।
📗📗1923: मधुमेह रोगियों के लिए इंसुलिन बाजार में उपलब्ध हुआ।
📗📗1948: हिमाचल प्रदेश राज्य की स्थापना हुई, जिसे आज भी ‘हिमाचल दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।
📗📗1994: भारत सहित 109 देशों ने ‘गैट’ (GATT) समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिससे विश्व व्यापार संगठन (WTO) की स्थापना हुई।
📗📗2010: भारत में निर्मित पहले क्रायोजेनिक रॉकेट GSLV-D3 का प्रक्षेपण विफल रहा।