आज 03 अगस्त 2026 है। आज सोमवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। करियर और कारोबार के सिलसिले में आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है और छोटे कार्यों को पूरा करने के लिए भी अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। संतान से जुड़ी कोई चिंता आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकती है। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता बढ़ सकती है, इसलिए सतर्क रहना जरूरी होगा। पार्टनरशिप में काम करने वाले लोग लेन-देन और निर्णयों में विशेष सावधानी बरतें।नये लोगों से जुड़ाव होगा। धन लाभ होगा।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। आज का दिन शुभ संकेत लेकर आ रहा है। करियर और कारोबार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आपको आगे बढ़ने के अच्छे अवसर मिलेंगे और किसी करीबी व्यक्ति का सहयोग आपके लिए लाभकारी साबित होगा। वाहन, भूमि या संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। पैतृक संपत्ति से संबंधित अड़चनें भी दूर हो सकती हैं। धन लाभ होगा।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय काफी अनुकूल रहेगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा और परीक्षा या प्रतियोगिता में अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लंबे समय से नौकरी या व्यवसाय के अवसर तलाश रहे लोगों को मनचाही सफलता मिल सकती है। जो लोग पहले से कार्यरत हैं, उन्हें बेहतर ऑफर मिलने की संभावना है। हालांकि इस दौरान किसी भी निर्णय को सोच-समझकर लेना जरूरी होगा। घर में सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज का दिन आर्थिक दृष्टि से लाभदायक रहेगा। मिले-जुले परिणाम देखने को मिल सकते हैं। दिन की शुरुआत में आपके कई काम समय पर और आपकी इच्छा के अनुसार पूरे होंगे, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। करियर और कारोबार से जुड़े कुछ उतार-चढ़ाव सामने आ सकते हैं। ऐसे में किसी भी काम में लापरवाही या आलस्य से बचना जरूरी होगा।
भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं, इसलिए रिश्तों में संतुलन बनाए रखना जरूरी है। नये लोगों से जुड़ाव होगा।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। हर कदम सोच-समझकर उठाने की जरूरत होगी। किसी भी प्रकार की लापरवाही आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। अति आत्मविश्वास या अहंकार से बचें और दूसरों के साथ व्यवहार करते समय विनम्रता बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में कुछ अप्रत्याशित बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जो आपके लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव बढ़ सकता है, जिससे उन्हें अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। धन लाभ होगा।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज का दिन उपलब्धियों से भरा रह सकता है। धार्मिक आयोजन में भाग लेने का अवसर मिलेगा। दिन मिला-जुला रहने वाला है। आर्थिक मामलों में निवेश करते समय विशेष सावधानी बरतें। जमीन या संपत्ति से जुड़े मामलों में जल्दबाजी करने से बचें और कागजी प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक पूरा करें। आप सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में अधिक समय बिता सकते हैं, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन अच्छा रहेगा। आज का दिन शुभ और सुखद रहेगा। किस्मत का पूरा साथ मिलने से हर कार्य में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर वरिष्ठ और सहकर्मियों दोनों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे काम सुचारु रूप से आगे बढ़ेंगे। आर्थिक दृष्टि से भी यह सप्ताह लाभकारी रहेगा। पहले किए गए प्रयास अब फल देने लगेंगे और कहीं अटका हुआ धन अचानक वापस मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को मनचाही सफलता या कोई शुभ सूचना मिल सकती है। घर में धार्मिक या शुभ आयोजन हो सकते हैं, जिससे पारिवारिक वातावरण आनंदमय रहेगा। परिवार के साथ सुखद समय बिताने के अवसर मिलेंगे।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। आज का दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। जो लोग नौकरी या रोजगार की तलाश में हैं, उन्हें अभी थोड़ा और धैर्य रखने की जरूरत है। वहीं नौकरी कर रहे लोग यदि पदोन्नति या सम्मान की उम्मीद कर रहे हैं, तो उन्हें अभी और मेहनत जारी रखनी होगी। सरकारी या प्रशासनिक कार्यों में देरी हो सकती है। प्रेम संबंधों में भी कुछ गलतफहमियां या दूरी आ सकती है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। आज का दिन आपके लिए लाभदायक और उत्साहवर्धक रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के साथ तालमेल बनाए रखना बेहद जरूरी होगा। पुरानी बीमारी उभर सकती है या मौसमी रोग परेशान कर सकते हैं, इसलिए सावधानी बरतें। परिवार में खुशियां आएंगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है।
करियर और व्यापार के लिहाज से बेहद शुभ संकेत लेकर आया है। इस दौरान किस्मत आपका पूरा साथ देगी और आपके योजनाबद्ध कार्य समय पर सफलतापूर्वक पूरे होंगे। खासकर सरकारी या प्रशासनिक कार्यों में आपको सफलता मिल सकती है। कठिन से कठिन कार्य भी आप सहजता से पूरा करने में सक्षम रहेंगे।
घर और कार्यक्षेत्र दोनों जगह आपको सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा। यदि आप साझेदारी में व्यवसाय कर रहे हैं, तो इस सप्ताह लाभ के अच्छे अवसर बन सकते हैं। व्यापार से जुड़ी यात्राएं फायदेमंद और सुखद अनुभव देने वाली होंगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। भाग्य आपका पूरा साथ देगा। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें और महत्वपूर्ण मामलों में अनुभवी लोगों की सलाह लेना बेहतर रहेगा, खासकर नौकरी या निवेश से जुड़े मामलों में। आर्थिक स्थिति को संतुलित रखने के लिए सतर्कता बरतना जरूरी है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। यात्रा के योग बन सकते हैं, चाहे वह छोटी हो या लंबी दूरी की। यात्रा के दौरान अपने स्वास्थ्य और सामान की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। भूमि, भवन या अन्य किसी विवाद को कानूनी रास्ते पर ले जाने की बजाय आपसी बातचीत से सुलझाना अधिक लाभकारी रहेगा। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है और किसी बड़ी डील के बाद आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। परिवार और मित्रों के साथ समय बिताने के अवसर मिलेंगे। अचानक घूमने-फिरने या पार्टी का प्लान बन सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।