आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 06 अगस्त 2026 है। आज गुरूवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। आज का दिन सकारात्मक और राहत भरा रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा और आर्थिक मामलों में चल रही चिंताएं काफी हद तक दूर हो सकती हैं। यदि लंबे समय से वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आज कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ नई योजनाएं या बदलाव आपके लिए लाभदायक साबित होंगे। शाम के समय कोई शुभ समाचार मिलने से परिवार का माहौल भी खुशहाल रहेगा। आय के नए अवसर मिलेंगे। धन लाभ होगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। आज का दिन भाग्य का साथ देने वाला रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी और आय में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि सुख-सुविधाओं और आवश्यकताओं पर खर्च भी बढ़ सकता है। किसी भी तरह का बड़ा जोखिम लेने से बचें और दूसरों के मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप न करें। खानपान में संयम रखें, क्योंकि लापरवाही स्वास्थ्य पर असर डाल सकती है। सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा, जिससे आत्मविश्वास भी मजबूत होगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। लंबे समय से अटके हुए कुछ कार्य पूरे होने से राहत मिलेगी। परिवार और समाज से जुड़ी जिम्मेदारियों को आप अच्छी तरह निभाएंगे। शाम के समय संतान की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों के मन में नई नौकरी या करियर में बदलाव का विचार आ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग हर कदम पर मिलेगा, जिससे आत्मबल बढ़ेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। कुछ महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे, जबकि कुछ योजनाओं में देरी हो सकती है। नए कार्य की शुरुआत करते समय धैर्य और सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें, क्योंकि अनावश्यक खर्च बढ़ने की संभावना है। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। व्यापार करने वालों को कोई लाभदायक सौदा मिल सकता है। सुखद समाचार मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। आज का दिन ऊर्जा, आत्मविश्वास और उत्साह से भरपूर रहेगा। आपकी कार्यशैली से लोग प्रभावित होंगे और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, लेकिन किसी को उधार देने या उधार लेने से बचें। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में कम लग सकता है, इसलिए एकाग्रता बनाए रखने का प्रयास करें। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धन लाभ होगा।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज का दिन उपलब्धियों से भरा रह सकता है।‌ धार्मिक आयोजन में भाग लेने का अवसर मिलेगा। आज का दिन कुछ चुनौतियों के साथ शुरू हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों का सहकर्मियों से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है, इसलिए धैर्य और संयम बनाए रखें। नई जिम्मेदारियां आपके लिए प्रगति के रास्ते खोल सकती हैं‌। लंबे समय से मन में चल रही कोई इच्छा पूरी होने के योग हैं। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा और घर का वातावरण सकारात्मक रहेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन अच्छा रहेगा। आज का दिन शुभ और सुखद रहेगा। आज का दिन आर्थिक दृष्टि से लाभदायक रहेगा। आय के नए स्रोत बनने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार करने वालों को अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। परिवार में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। प्रेम जीवन में रिश्ते और मजबूत होंगे तथा आपसी समझ बढ़ेगी। निवेश करते समय किसी की सलाह पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। अजनबी लोगों से सतर्क रहें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, जबकि विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। आज का दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। आज हर काम सोच-समझकर करने की आवश्यकता होगी। कार्यक्षेत्र में भागदौड़ अधिक रहेगी, लेकिन मेहनत का अच्छा परिणाम भी मिलेगा। एक से अधिक स्रोतों से धन लाभ मिलने के संकेत हैं। आपकी वाणी और बुद्धिमत्ता लोगों को प्रभावित करेगी। परिवार और मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। संतान के लिए किसी नई शुरुआत का अवसर भी मिल सकता है। आज का दिन लाभ और प्रगति का संकेत दे रहा है‌। पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरीपेशा लोगों को नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं और मनचाही जगह से प्रस्ताव भी प्राप्त हो सकता है। प्रॉपर्टी या रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को लाभदायक सौदा मिलने के योग हैं। नया कारोबार या नई योजना शुरू करने के लिए समय अनुकूल रहेगा।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है।‌ आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा‌। खर्चों में बढ़ोतरी होने से बजट थोड़ा प्रभावित हो सकता है, इसलिए आर्थिक मामलों में सावधानी रखें. परिवार और दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे कठिन कार्य भी आसानी से पूरे होंगे। कुछ योजनाओं में देरी हो सकती है, लेकिन धैर्य बनाए रखें। भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में भी आपकी रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा‌। अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट का ध्यान रखें। किसी भी निर्णय में जल्दबाजी या भावुकता से बचें। अचानक धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। दूसरों की मदद करने से समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। संतान की ओर से कोई सुखद समाचार मिलने की संभावना है। किसी अविश्वसनीय व्यक्ति को धन उधार न दें, अन्यथा धन वापस मिलने में परेशानी हो सकती है।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आज का दिन शुभ और लाभदायक रहेगा‌। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और लंबे समय से रुकी हुई इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। नौकरी बदलने का प्रयास कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार में लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे और आय में वृद्धि के संकेत हैं। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को मनचाहे अवसर मिलने की संभावना है। अतिरिक्त आय के स्रोत बनने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।