आज 16 अप्रैल 2026 है। आज भारतीय रेल परिवहन दिवस मनाया जाता है। भारतीय रेल दिवस प्रतिवर्ष 16 अप्रैल को मनाया जाता है, जो 16 अप्रैल 1853 को बॉम्बे (अब मुंबई) के बोरी बंदर से ठाणे के बीच भारत की पहली यात्री ट्रेन चलने की ऐतिहासिक शुरुआत को याद करता है।
जानें इतिहास
इस यात्रा में 14 डिब्बे और 3 इंजन (साहिब, सुल्तान, सिंध) शामिल थे, जिन्होंने 34 किमी की दूरी तय की थी। तब 21 तोपों की सलामी के साथ पहली ट्रेन रवाना की गई थी, और यह भारत में परिवहन के क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव था। डेक्कन क्वीन नाम की इस ट्रेन में कुल 14 डिब्बे थे। यह ट्रेन दोपहर 3.30 बजे बोरीबंदर से प्रारंभ हुई थी जिसे आज छत्रपति शिवाजी टर्मिनल स्टेशन के नाम से जाना जाता है। इस दिन भारत में पहली यात्री ट्रेन पटरियों पर दौड़ी थी। यह ट्रेन मुंबई से ठाणे के बीच चली थी। इसे भारतीय रेल के इतिहास की शुरुआत माना जाता है। यही वजह है कि भारत में 16 अप्रैल को भारतीय रेल परिवहन दिवस मनाया जाता है। आज के समय में भारतीय रेल ने काफी विस्तार कर लिया है। आज भारतीय रेन नेटवर्क में वंदे भारत, राजधानी एक्सप्रेस और शताब्दी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें शामिल हैं।
हुआ था भव्य आयोजन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में रेल की शुरुआत अंग्रेजों द्वारा की गई थी लेकिन अंग्रेजों द्वारा यह शुरुआत भारतीय लोगों को सुविधा देने के लिए नहीं बल्कि अपनी सुविधाओं के लिए की थी। अंग्रेजों ने माल के आवाजाही के लिए रेल नेटवर्क की शुरुआत की थी। हालांकि भारत में चली पहली रेल के चलने के अवसर पर काफी भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया था। उस समय पहली रेल को 21 तोपों की सलामी भी दी गई थी। लगभग 400 यात्रियों ने इस रेल से यात्री की, जिसमें 14 डिब्बे थे।