26 अप्रैल: विश्व बौद्धिक संपदा दिवस आज, जानें इसके बारे में

आज 26 अप्रैल 2025 है। आज विश्व बौद्धिक संपदा दिवस है। यह दिवस हर साल 26 अप्रैल को मनाया जाता है। जिससे नवाचार और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने में बौद्धिक संपदा (आईपी) अधिकारों की भूमिका को उजागर किया जा सके।

जानें कब हुई शुरूआत

इसकी स्थापना विश्व बौद्धिक संपदा कार्यालय ( डब्ल्यूआईपीओ ) द्वारा की गई थी। यह नवाचार और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने में आईपी की भूमिका को बढ़ावा देता है। इस दिन की स्थापना 2000 में विश्व बौद्धिक संपदा कार्यालय (डब्ल्यूआईपीओ) द्वारा की गई थी।

यह खास उद्देश्य

यह दिन नवाचार और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने में बौद्धिक संपदा (IP) की भूमिका को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। विश्व बौद्धिक संपदा दिवस का उत्सव अन्वेषकों, उद्यमियों, आईपी कार्यालयों और अन्य हितधारकों को आईपी समाधानों का पता लगाने के साथ ही इसे बढ़ावा देने के लिए जुड़ने का अवसर प्रदान करता है। जो आर्थिक विकास और सामाजिक कल्याण में योगदान दे सकते हैं। इसका उद्देश्य आईपी सुरक्षा के महत्व और नवाचार और रचनात्मकता को बढ़ावा देने में बौद्धिक संपदा की भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाना भी है।