27 अप्रैल: अंतरराष्ट्रीय डिजाइन दिवस आज, जानें कैसे हमारे जीवन में सुंदरता और अर्थ जोड़ता है एक डिजाइन

आज 27 अप्रैल 2025 है। आज अंतरराष्ट्रीय डिजाइन दिवस है। हर साल यह दिवस 27 अप्रैल को‌ मनाया जाता है। यह दिन डिजाइन के महत्व को उजागर करने और विभिन्न डिजाइन क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने का एक अवसर है। 

यह खास उद्देश्य

इस दिन को मनाने का उद्देश्य डिजाइन के महत्व को बढ़ावा देना, डिजाइन के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाना, और डिजाइन के माध्यम से जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना है। जो‌ इस बात का जश्न भी मनाता है कि कैसे डिजाइन हमारे जीवन में सुंदरता और अर्थ जोड़ता है। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय डिजाइन दिवस डिजाइन समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण आयोजन है, जो डिजाइन के महत्व को उजागर करने और दुनिया को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है।

जानें इतिहास

1995 में किम पॉलसन ने 27 अप्रैल को परिषद की स्थापना की याद में यह दिन शुरू किया।‌ 2023 में, ICoD ने अपनी 60वीं वर्षगांठ मनाई, जो 27 अप्रैल, 1963 को परिषद की स्थापना से जुड़ी थी।