देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। एशिया कप 2025 का आज फाइनल मुकाबला खेला जाएगा
आज फाइनल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का ‘खिताबी युद्ध’ होगा। दोनों टीमें 41 साल के इतिहास में पहली बार एशिया कप का फाइनल खेलेंगी। दरअसल, एशिया कप का आयोजन 1984 से हो रहा लेकिन भारत और पाकिस्तान पहली बार फाइनल में आमने-सामने आए हैं। इससे पहले ग्रुप स्टेज और सुपर-4 में जब इन टीमों का सामना हुआ था तो बाजी भारत ने मारी थी। ऐसे में टीम इंडिया फाइनल में तीसरी बार पाकिस्तान को हराकर खिताब जीतना चाहेगी। क्रिकेट के इस महासंग्राम पर सारी दुनिया की नजरें होंगी।
इतने बजे से शुरू होगा मैच
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का फाइनल मैच रविवार, 28 सितंबर को खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समय के मुताबिक रात 8:00 बजे से शुरू हुआ। फाइनल मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेल जाएगा।
भारत की टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, रिंकू सिंह और हर्षित राणा।
पाकिस्तान की टीम
सलमान आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम, मोहम्मद वसीम जूनियर, सलमान मिर्जा।