देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। एशियन गेम्स 2023 शुरू हो गये है।
एशियन गेम्स के पहले दिन भारत ने खोला खाता
जिसके पहले दिन ही भारत ने शानदार प्रदर्शन के साथ मेडल जीते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत ने दिन का पहला मेडल निशानेबाजी में जीता। वहीं बाकी के 3 मेडल रोइंग यानी नौकायन के खेल में जीते। निशानेबाजी में भारत की चांदी महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में हुई। भारत की रमिता, मेहुली और आशी ने मिलकर महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में रजत पदक अपने नाम किया। तीनों ने मिलकर 1886 अंक स्कोर किए, जिसमें रमिता ने 631.9 पॉइंट हासिल किए। मेहुली ने 630.8 का स्कोर किया वहीं आशी को 623.3 पांइट मिले।
भारत ने जीते मेडल
वहीं दूसरा सिल्वर मेडल रोइंग में जीता, जहां लाइटवेट कैटेगरी में भारतीय पुरुषों ने परचम लहराया। रोइंग में इसके अलावा भारत ने एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज और जीते। भारत के लिए लेख राम और बाबू लाल यादव ने रोइंग के मेंस पेयर इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता। वहीं इसी खेल के पुरुषों के मेंस एट में इवेंट में भी सिल्वर मेडल नाम किया।