आयरलैंड में भारतीय नागरिकों पर बढ़ रहें हमले, भारतीय दूतावास ने जारी की सुरक्षा सलाह एडवाइजरी

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। आयरलैंड में भारतीय नागरिकों पर हमले बढ़ रहे हैं।

जारी की एडवाइजरी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसे देखते हुए डबलिन स्थित भारतीय दूतावास ने शुक्रवार को एक तत्काल सुरक्षा सलाह जारी की है‌। जिसमें कहा है कि देश में सभी भारतीय नागरिकों से सुनसान इलाकों में जाने से बचने और ज्यादा सावधानी बरतने की बातें कही गई हैं। भारतीय मूल के लोगों पर गिरोहों द्वारा किए गए हमलों के मामलों के बाद यह सलाह जारी की गई है। वहीं दूतावास ने एडवाइजरी में कहा, “हाल ही में आयरलैंड में भारतीय नागरिकों पर हमलों की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। दूतावास इस संबंध में आयरलैंड के संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है।” भारतीय दूतावास ने मदद के लिए एक इमरजेंसी नंबर भी जारी किया है। भारतीय नागरिक 08994 23734 पर फ़ोन करके या cons.dublin@mea.gov.in पर ईमेल करके संपर्क कर सकते हैं।