आज 30 अगस्त 2026 है। देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में प्रमुख घटनाएं घटी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 30 अगस्त की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।
अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं
📗📗 जहांगीर का जन्म: मुगल सम्राट अकबर के पुत्र और मुगल वंश के महान शासक जहांगीर (शहजादा मोहम्मद सलीम) का जन्म 30 अगस्त 1559 को फतेहपुर सीकरी में हुआ था।
📗📗दारा शिकोह की मृत्यु: मुगल सम्राट शाहजहां के बड़े पुत्र और उदार सोच वाले राजकुमार दारा शिकोह को उनके भाई औरंगजेब द्वारा 30 अगस्त 1659 को फांसी दी गई थी।
📗📗इंडिपेंडेंस ऑफ इंडिया लीग: भारत से ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन को हटाने की मांग को लेकर 30 अगस्त 1928 को इंडिपेंडेंस ऑफ इंडिया लीग की स्थापना हुई थी।
📗📗मेलबर्न की स्थापना: ऑस्ट्रेलिया का दूसरा सबसे बड़ा और पुराना शहर तथा विक्टोरिया राज्य की राजधानी मेलबर्न की स्थापना 30 अगस्त 1835 को हुई थी।
📗📗डिस्कवरी अंतरिक्ष यान: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) का प्रसिद्ध अंतरिक्ष यान ‘डिस्कवरी’ ने पहली बार 30 अगस्त 1984 को उड़ान भरी थी।