08 अगस्त : आज का इतिहास, आज की तारीख पर दर्ज है यह अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं, एक क्लिक में देखिए

आज 08 अगस्त 2026 है। देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में प्रमुख घटनाएं घटी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 08 अगस्त की तारीख पर दर्ज अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।

अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

📗📗 1942: बॉम्बे (अब मुंबई) के ग्वालिया टैंक मैदान में महात्मा गांधी ने ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ का आग़ाज़ किया और देशवासियों को “करो या मरो” का ऐतिहासिक नारा दिया।

📗📗1945: सोवियत संघ (रूस) ने जापान के खिलाफ युद्ध की घोषणा की और मंचूरिया में सैनिक भेजे।

📗📗1947: पाकिस्तान ने अपने आधिकारिक राष्ट्रीय ध्वज को मंजूरी दी।

📗📗1963: ब्रिटेन में प्रसिद्ध ‘ग्रेट ट्रेन रॉबरी’ हुई, जहाँ लुटेरों ने एक ट्रेन से 26 लाख पाउंड चुराए।

📗📗1967: दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संगठन आसियान (ASEAN) की स्थापना बैंकॉक घोषणा के साथ हुई।

📗📗1988: म्यांमार (बर्मा) में लोकतंत्र के समर्थन में ऐतिहासिक जन-आंदोलन की शुरुआत हुई।