क्रिकेट जगत से एक दुखद खबर सामने आई है । दुनिया के महान स्पिनरों में एक ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर शेन वॉर्न का आज निधन हो गया । जिससे खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है ।
महान लेग स्पिनरों में होती थी गिनती
क्रिकेटर शेन वॉर्न की हार्ट अटैक से आज मृत्यु हो गयी । उनकी अभी उम्र 52 साल थी । ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर शेन वॉर्न की दुनिया के महान लेग स्पिनरों में गिनती होती थी । शेन वॉर्न ने 1992 में अपना पहला टेस्ट मैच खेला था और श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के बाद वह दूसरे गेंदबाज बने थे जिन्होंने 1000 अंतरराष्ट्रीय विकेट (टेस्ट और वनडे मैचों में) लिये थे।
16 साल तक क्रिकेट के मैदान पर राज किया
क्रिकेटर शेन वॉर्न ने करीबन 16 साल तक क्रिकेट के मैदान पर राज किया। वह 1993 से 2003 तक पांच बार एशेज सीरीज जीतने वाली टीम का भी हिस्सा रहें थे । वह 1999 विश्व कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के मेंबर भी थे। औऱ फाइनल में उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया था। शेन वॉर्न ने 145 टेस्ट मैचों में 708 विकेट हासिल किए थे। टेस्ट करियर में उन्होंने 37 बार पारी में 5 विकेट और मैच में 10 बार 10 विकेट हासिल किया। उन्होंने 194 एकदिवसीय मैचों में 293 विकेट हासिल किए थे।