India vs Zimbabwe 4th T20I: भारत ने जिम्बाब्वे को हराकर 10 विकेट से जीता मुकाबला, सीरीज पर किया कब्जा

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। टी20 विश्व कप का समापन हो गया है। जिसमें टीम इंडिया की एतिहासिक जीत हुई है। विश्वकप के बाद टीम इंडिया का 06 जुलाई से  जिम्बाब्वे दौरा शुरू हो गया है।

भारत ने दर्ज की जीत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिम्बाब्वे दौरा छह जुलाई से शुरू हो गया है। जिसमें पांच टी20 मैच खेले जायेंगे। भारत और जिम्बाब्वे के बीच शनिवार को पांच मैच की श्रृंखला का चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेला गया। मुकाबले में भारत को जीत के लिए 153 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने 15.2 ओवर में हासिल कर लिया। जिम्बाब्वे ने सात विकेट पर 152 रन बनाए। जिसमें भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को 10 विकेट से हरा दिया है। वही भारत ने लगातार तीन मैच जीत के सीरीज पर भी अपना कब्जा कर लिया है।

भारतीय टीम जिम्बाब्वे दौरे के लिए

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन, ध्रुव जुरेल, नीतिश रेड्डी, रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे।

जिम्बाब्वे टीम

सिकंदर रजा (कप्तान), अकरम फ़राज़, बेनेट ब्रायन, कैंपबेल जॉनथन, चतारा तेंदई, जोंगवे ल्यूक, काइया इनोसेंट, मडेंडे क्लाइव, मधेवेरे वेस्ली, मारुमानी तदिवनाशे, मसाकाद्जा वेलिंगटन, मावुता ब्रैंडन, मुज़ाराबानी ब्लेसिंग, मायर्स डायन, नकवी अंतुम, नगरावा रिचर्ड, शुम्बा मिल्टन।