बागेश्वर: यहाँ दुकानों से पकड़ी 20 किलो पॉलीथिन… साढ़े तीन हजार का जुर्माना वसूला

कपकोट, भराड़ी तथा अन्य स्थानों पर व्यापारी जमकर पॉलीथिन का प्रयोग कर रहे हैं। मंगलवार की सुबह नगर पंचायत के अधिकारियों ने छापेमारी की तो 20 किलो पॉलीथिन जब्त की है। व्यापारियों से साढ़े तीन हजार रुपये का हर्जाना भी वसूला गया। एक सप्ताह में यह तीसरी बड़ी कार्रवाई है।…

ब्रेकिंग न्यूज- नैनीताल में आज सुबह राजस्थान के युवक का शव नैनी झील में मिला

नैनीताल में मंगलवार सुबह सात बजे नैनी झील में एक शव मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव से दस्तावेज व सिम मिली है। जिससे पता चल रहा है कि युवक का नाम संजय था जो कि राजस्थान से करीब एक सप्ताह पहले…

अल्मोड़ा: अनुपमा के पोलैंड बैडमिंटन में स्वर्ण पदक जीतने पर गृह क्षेत्र में खुशी

बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन के तत्वाधान में आयोजित अंडर-19 महिलाओं की पोलैंड में हुई बैडमिंटन प्रतियोगिता में अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया क्षेत्र की खनुली( मासी) की अनुपमा उपाध्याय ने अपने ही वतन की अदिति भट्ट को हराकर स्वर्ण पदक जीता। उनके पैतृक गांव सहित क्षेत्र में खुशी की लहर है विभिन्न…

अल्मोड़ा: कॉपियों के दामों में 15 फीसदी बढ़ोतरी.. अभिभावक हुए परेशान

नया शिक्षा सत्र शुरू होने जा रहा है। ऐसे में इस बार अभिभावकों की जेब ढीली होने वाली है। इस बार कॉपियों के दामों में 10 से 15 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है। जिससे अभिभावकों का बजट गड़बड़ाना तय है। हर साल महंगी होती शिक्षा अभिभावकों के लिए बनी…

अल्मोड़ा: नगर के कई मोहल्लों में चरमराई पेयजल व्यवस्था.. लोग हुए परेशान

गर्मी बढ़ने के साथ नगर में जल संकट गहराता जा रहा है। पर्याप्त पानी नहीं मिलने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। कई मोहल्लों में समय पर और पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। जबकि जाखनदेवी इलाके में बीते छह दिनों से जलापूर्ति पूरी तरह ठप है। इससे…

अल्मोड़ा: गर्भवतियों समेत अन्य मरीजों को रक्त जांच के लिए नहीं लगानी होगी लंबी दौड़

अल्मोड़ा के 26 पीएचसी सेंटरों में मिलने लगी गर्भवतियों समेत मरीजों को रक्त जांच की सुविधाअब तक केवल तीन पीएचसी में होती थी रक्त की जांच, मरीजों को झेलनी पड़ती थी परेशानी। पीएचसी में ही रक्त जांच की सुविधा: जिले के पीएचसी में उपचार कराने वाले मरीजों के लिए राहत…

चम्पावत: बिजली चोरी करने पर छह लोगों के खिलाफ कार्रवाई

चम्पावत में ऊर्जा निगम ने बिजली चोरी करने पर छह लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। ये सभी छह लोग मीटर से पहले कटिया डाल कर बिजली चोरी कर रहे थे। सभी छह व्यक्तियों से वसूला जाएगा जुर्माना: सभी छह व्यक्तियों से लाखों रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। ऊर्जा निगम…

अल्मोड़ा: नेहरू युवा केन्द्र अल्मोड़ा द्वारा आत्मनिर्भर भारत के तहत 25 महिलाओं को ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण दिया गया

अल्मोड़ा नगर की थाना बाज़ार निवासी ज्योति टम्टा द्वारा नेहरु युवा केंद्र अल्मोड़ा 2021-22 के तहत 25 महिलाओं को तीन माह का पार्लर का कोर्स का प्रशिक्षण दिया गया। नेहरू युवा केंद्र के संचालक दिवाकर भाटी द्वारा यह प्रशिक्षण जिले के हर क्षेत्र में चलाया जा रहा है। 25 महिलाओं…

अल्मोड़ा: सेना में भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की रक्षा मंत्री से लगाई गुहार

रानीखेत में कोरोना काल के बाद से भारतीय सेना में भर्ती प्रक्रिया बंद होने से युवाओं में निराशा है। सामजिक कार्यकर्ता और पूर्व में रानीखेत विधानसभा से चुनाव लड़ चुके दीपक करगेती ने रक्षामंत्री को ज्ञापन भेजकर युवाओं के हितों के मद्देनजर लंबित भर्ती प्रक्रिया आरंभ करने की मांग की…

अल्मोड़ा: छह केंद्रों में आयोजित समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई

उत्तराखंड लोक सभा आयोग की ओर से आयोजित समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी की लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई है। छह परीक्षा केंद्रों में आयोजित परीक्षा में 807 ने परीक्षा दी। वहीं 1150 अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। कुल पंजीकृत 1957 में से 807 अभ्यर्थियों ने परीक्षा…