आज 22 जनवरी का दिन हम सभी देशवासियों के लिए एतिहासिक और गौरव का दिन बन गया है। आज 22 जनवरी को रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई। आज मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम अयोध्या के भव्य मंदिर में विराजमान हो गये हैं।
देशभर में दीपावली जैसा जश्न
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज 22 जनवरी को पूरे देशभर में राम नाम की गूंज है। आज प्राण प्रतिष्ठा के बाद भगवान श्रीराम अपने जन्म स्थान में विराज गए हैं। दुनिया भर में इस दिन के मौके पर उत्साह और जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आज शाम होते ही पूरा देश दीपों से जगमग हो उठा है। हर जगह आज दीपावली मनाई जा रही है। अयोध्या समेत पूरा देश में दीपोत्सव की धूम है। कुछ दिनों पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपील की थी कि दीये जलाकर 22 जनवरी को दीपावली मनाएं। जिस पर आज लोग अपने घरों की बालकनियों से लेकर छतों तक पर दीपक जला रहे हैं। दुनियाभर मे आज जश्न का माहौल है।