अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बाबा विश्वनाथ मां जगदीशशीला यात्रा उत्तराखंड के विभिन्न देवस्थलो से गुजरती हुई आज दिनांक 3 जून को रानीखेत से कठपुरिया पंहुची। जो आज 12 बजे पहुंच चुकी हैं।
यात्रा का हुआ भव्य स्वागत
इस डोली के यहां पहुंचने पर पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, प्रकाश रावत (सामाजिक कार्यकर्ता), मनोज सनवाल यात्रा संजोयक, मनोज भंडारी, मोहन चंद्र जोशी(व्यापार मंडल महामंत्री कठपुरिया), भेरिवी जोशी,ने डोली में पुष्प माला अर्पित कर बाबा विश्वनाथ मां जगदीश शीला का आशीर्वाद लिया। इस यात्रा में शामिल पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी के साथ सभी का स्वागत किया गया।
गंगनाथ मंदिर में पहुंचने पर किया गया भजन कीर्तन
त्पश्चात देवस्थल मंदिर से होते हुए 2.30 बजे दिन में चितई मंदिर पहुंचे। 3.30 बजे गंगनाथ मंदिर में पहुंचने पर भजन कीर्तन भी किया गया। फिर यात्रा ने 6.00 बजे डोल आश्रम को प्रस्थान किया। जहां रात्रि विश्राम किया जाएगा।
रहें उपस्थित
इस उपलक्ष्य में निवर्तमान पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी, पूर्व पालिका अध्यक्ष शोभा जोशी, यात्रा संयोजक मनोज सनवाल, प्रकाश रावत (सामाजिक कार्यकर्ता), प्रताप सत्याल, डॉ जे.सी.दुर्गापाल, गोविंद सिंह मेहरा, मीना भेसोड़ा, लाता कांडपाल,अनीता रावत, बिना नयाल ,माया जोशी, माया वर्मा, अस्वनी नेगी, मनोज भंडारी, गौरव मनराल,दीपक वर्मा,मनोज वर्मा, तारा चंद्र जोशी, प्रमोद पाठक, शेखर मिश्रा के अलावा आदि लोग उपस्थित रहें।