टीवी जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। टीवी पर कलर्स चैनल पर Bigg Boss 17 शुरू हो गया है। जो काफी चर्चा में बना हुआ है। इस कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ की शुरुआत 15 अक्टूबर 2023 को हुई।
फैंस में दिख रहा क्रेज
इस बार सलमान खान के शो में रिपोर्टर, एक्टर, मॉडल, सिंगर, यूट्यूबर, इन्फ्लुएंसर और वकील समेत 17 कंटेस्टेंट्स नजर आ रहे हैं। इसमें उत्तराखंड के बाबू भैया यानी अनुराग डोभाल भी नजर आ रहे हैं। यूट्यूब पर राज करने वाले अनुराग डोभाल के बिग बॉस में एंट्री करने से उनके फैंस काफी खुश हैं। यूके राइडर 07 के नाम से इनका चैनल है। जिसमें इस हफ्ते का बॉस मीटर अनुराग डोभाल ने जीता है।